ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदिव्यांगों ने रंगोली बना मतदान के लिए प्रेरित किया

दिव्यांगों ने रंगोली बना मतदान के लिए प्रेरित किया

Parivahan

दिव्यांगों ने रंगोली बना मतदान के लिए प्रेरित किया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 01 May 2019 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

दिव्यांग बच्चों ने बुधवार ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आवेदकों और सरकारी कर्मचारियों को मतदान के प्रेरित किया। इस मौके पर इंडिया ज्योति किरन स्कूल के करीब 25 दिव्यांग बच्चे आरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रंगोली के माध्यम से आवेदकों को मतदान की अहमियत बताई तथा छह मई को होने वाले पांचवे चरण के चुनाव में हर हाल में मतदान करने की शपथ भी दिलाई। स्पर्श संस्था के बैनर तले दिव्यांग बच्चों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। और सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो..जैसे स्लोगन के जरिए मतदान की अपील की। मौके पर आरटीओ प्रशासन एके सिंह ने भी सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आरटीओ एके सिंह व एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने दिव्यांग बच्चों को उपहार बांटे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें