ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमहिला स्पेशल ‘माई सेफ बस दिसम्बर में लांच होगा

महिला स्पेशल ‘माई सेफ बस दिसम्बर में लांच होगा

निर्भया योजना के तहत 50 नई बसें बस बेड़े में शामिल होंगी

महिला स्पेशल ‘माई सेफ बस दिसम्बर में लांच होगा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 15 Nov 2018 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

सौगातसुरक्षित सफर के लिए यूपी 100 डायल पर दर्ज होंगी शिकायतेंमहिला सशक्तीकरण के नाम पर खर्च होंगे 83 करोड़ 40 लाख लखनऊ। कार्यालय संवाददातायूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं का सफर सुरक्षित होने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण के नाम पर 50 महिला स्पेशल पिंक बसें बनकर तैयार हो गई है। निर्भया योजना के तहत ‘माई सेफ बस दिसम्बर में लांच किया जाएगा। 52 सीटर बस में तमाम सुरक्षा के उपकरण मौजूद होंगे। इन बसों का संचालन प्रदेश के 18 रूटों पर होगा। नए रूटों पर अंतिम मुहर परिवहन मंत्री लगाएंगे। बसों को खरीदने के लिए 47 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होगा। परिवहन निगम ने महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर का मॉडल तैयार किया है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के मानक को ध्यान में रखते हुए तमाम सुरक्षा उपकरणों से लैस किए गए हैं। निर्भया योजना के तहत महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने इस योजना में 83 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किया है। इन पैसों से नई बसें खरीदने के अलावा, ऑनबोर्ड नियंत्रण कक्ष की स्थापना, महिला सुरक्षा के लिए आदिशक्ति महिलाओं की तैनानी, सड़क मार्ग के लिए महिला संचालक दल के लिए इंटरसेप्टर वाहन भी खरीदे जाएंगे। ताकि महिला पिंक बसों का सफर सुरक्षित रहे। महिला पिंक बसों की खास बातें-52 सीटर एसी पिंक बसें होंगी-सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा-डीवीआर से सफर रिकार्ड करेंगे-हर सीट पर पैनिक बटन लगा होगा-नियंत्रण कक्ष से निगरानी होगी-जीपीएस से बसों की लोकेशन रहेगी-महिला इंटरसेप्टर वाहनों से गस्त होगा वर्जननिर्भया फंड के तहत 50 नई महिला स्पेशल पिंक बसें बनकर तैयार हो रही है। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में टाटा कंपनी बसों की डिलेवरी करेगी। एक सप्ताह तक बसों का ट्रायल होगा। जो भी खामियां होंगी उसे दूर किया जाएगा। प्रदेश के कौन-कौन से रूटों पर महिला पिंक बसें चलेंगी। रूटों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। नए रूटों पर अंतिम मुहर परिवहन मंत्री लगाएंगे। ऐसे में नए साल में महिलाओं को पिंक बसों का तोहफा देने की तैयारी है। जयदीप वर्मामुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) यूपीएसआरटीसी, लखनऊ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें