फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - जानकीपुरम के एक निजी स्कूल में अभिभावकों ने 30 फीसदी से अधिक फीस बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के बाहर अभिभावकों ने नारेबाजी की और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का आरोप है कि फीस में बढ़ोतरी अनुचित है और इसकी जांच की जाए। डीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।

फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावकों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

जानकीपुरम के एक निजी स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र में 30 फीसदी से अधिक फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावकों ने बुधवार सुबह डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में एक साथ 800 रुपये फीस बढ़ाने के मामले की जांच कराकर दोषी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकीपुरम के सेक्टर एच स्थित निजी स्कूल में सोमवार को अभिभावकों ने बढ़ी फीस के विरोध में स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया था।

अभिभावकों ने आईजीआरएस समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। प्रदर्शन कर रहे अभिभावक राम लखन ने बताया कि उनके दो बेटे स्कूल में पढ़ते हैं। प्रेप में पढ़ने वाले बच्चे की फीस 2200 से बढ़ाकर तीन हजार और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की फीस 2700 से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दी है। वहीं, साधना मिश्रा ने बताया कि उनके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इस सत्र में दोनों बच्चों की फीस 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दी है। अभिभावकों ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षिका के स्कूल गेट पर आकर बात करने पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें भी निकाल दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।