ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदेश अब परिवारवाद से नहीं, राष्ट्रवाद से चलेगा : पंकज सिंह

देश अब परिवारवाद से नहीं, राष्ट्रवाद से चलेगा : पंकज सिंह

प्रदेश भाजपा के महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि देश अब परिवारवाद से नहीं बल्कि राष्ट्रवाद से चलेगा। प्रधानमंत्री ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को तोड़े बिना गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देकर...

देश अब परिवारवाद से नहीं, राष्ट्रवाद से चलेगा : पंकज सिंह
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 10 Jan 2019 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा के महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि देश अब परिवारवाद से नहीं बल्कि राष्ट्रवाद से चलेगा। प्रधानमंत्री ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को तोड़े बिना गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर जातिवाद व तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर दिया है।

वह गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यसमिति के तीन साल पूरा होने पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। महानगर स्थित श्याम सत्संग भवन में उन्होंने कार्यसमिति के तीन साल पूरे होने पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ पूरी टीम को बधाई दी। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बूथ, सेक्टर, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ व प्रकल्प के गठन से निष्ठावान व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। यहां कार्यकर्ताओं को पुष्प व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. नीरज बोरा, पूर्व सांसद श्यामनारायण साहू, पूर्व विधायक रामकुमार शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, मधुबाला त्रिपाठी, नीलम सिंह, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला व राम अवतार कनौजिया आदि भी मौजूद रहे।

भाजपा नेता गांवों में किसानों से मिलेंगे :

वहीं बीकेटी ब्लाक में आयोजित किसान कुम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक पंकज सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की सौगात देकर खुशहाल किया है। उन्होंने कहा कि आज से एक माह तक भाजपा के नेता प्रदेश के गांवों में जाकर किसानों से मिलेंगे। सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्राहण करते ही सबसे पहले किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मोहित सिंह ने किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियों से पंकज सिंह का स्वागत किया।

21 तक डीएम को आवेदन भेजें :

क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी ने कहा कि जो किसान ऋणमोचन योजना से छूट गये हैं, वह 21 जनवरी तक जिलाधिकारी को अपना आवेदन भेजकर लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, दिवाकर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवदर्शन सिंह, महिला प्रधान विनीता सिंह आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें