‘लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं’ को मिला पुरस्कार
Lucknow News - लखनऊ, कार्यालय संवाददाता व्यंग्यकार पंकज प्रसून की कविता लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं को ‘लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं’ को मिला पुरस्कार ‘लड़किय

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता व्यंग्यकार पंकज प्रसून की कविता लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट , कोलकाता द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता की संयोजक एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की हिंदी अधिकारी शैली ने बताया कि देश भर के कवियों की एक हजार से अधिक प्राप्त कविताओं में से तीन कविताओं का चयन ज्यूरी द्वारा किया गया था। कवि पंकज प्रसून को तृतीय पुरस्कार स्वरूप पच्चीस हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। उसे उनकी अनुपस्थिति में कोलकाता के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश चौधरी ने ग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


