आलम नगर में दोमंजिला छत से कूदा पेंटर, मौत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, संवाददाता। आलम नगर में शुक्रवार तड़के पेंटर ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा

आलम नगर में दोमंजिला छत से कूदा पेंटर, मौत

लखनऊ, संवाददाता। आलम नगर में शुक्रवार तड़के पेंटर ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तालकटोरा पुलिस के मुताबिक, युवक नशे का आदी था। पत्नी बच्चे संग चार दिन पहले मायके चली गई थी।आलमनगर बादशाह खेड़ा निवासी पेंटर अमित लोधी (35) शुक्रवार तड़के तीन बजे घर की दूसरी मंजिल की छत से कूद गया। छत से सड़क पर गिरने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। तालकटोरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले अमित की पत्नी रेनू दो साल के बेटे रुद्र को लेकर मायके गई थी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्थिति साफ हो सकेगी। अमित की मौत का सही कारण नहीं पता चल सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।