Painter Commits Suicide in Nagaram Investigation Underway पेंटर ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPainter Commits Suicide in Nagaram Investigation Underway

पेंटर ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News - नगराम। थाना क्षेत्र में एक पेंटर ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर पेंटर ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 14 Sep 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
पेंटर ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नगराम। थाना क्षेत्र में एक पेंटर ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगराम के खवास खेड़ा गांव निवासी मोनू यादव के मुताबिक उनका 24 वर्षीय भाई कुलदीप यादव पेंटिंग का काम करता था। शनिवार की रात 10 बजे खाना खाने के बाद वह सड़क किनारे स्थित दूसरे मकान में सोने गया था। रविवार सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं आया तो दूसरे मकान पर जाकर देखा गया। वहां उसका कमरा अंदर से बंद था। दूसरी चाभी से जब कमरा खोला गया तो वह साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला।

जिंदा समझ कर उसे फौरन उतार कर सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयो में छोटा और अविवाहित था। मोनू ने बताया कि भाई कुलदीप रात में मां से 1200 ₹मांग कर ले गया था। रुपये व उसका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।