ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपेज: 5: समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

पेज: 5: समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

लखनऊ। लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की शाखा बक्शी का तालाब...

पेज: 5: समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 31 Jul 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की शाखा बक्शी का तालाब डिपो का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें प्रवीण यादव (धीरज) को अध्यक्ष, महीप यादव को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र अवस्थी को महामंत्री, रोहित गुप्ता को मंत्री, सुशील सिंह को संगठन मंत्री, अश्वनी यादव को कोषाध्यक्ष, राम मोहन गुप्ता को मीडिया प्रभारी को शपथ दिलाई गई।

इन्हें अखिल उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शपथ संदीप बंसल और नगर पंचायत चेयरमैन अरुण सिंह ने कराया। मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान अधिकारियों, प्रतिनिधियों और आए पदाधिकारियों, सुप्रीमो एवं सहयोगियों को माला और वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप बंसल ने सूर्यभान यादव को संरक्षक मनोनीत किया। यहां लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के सुप्रीमो श्रवण चौधरी, प्रदीप कुमार वर्मा चौक डिपो, मुरारी यादव कैसरबाग डिपो अध्यक्ष, राज कमल विश्वकर्मा गोमती नगर अध्यक्ष, ओमप्रकाश जनपथ डिपो, शिवदत्त पांडे निशातगंज डिपो, वासुदेवपाल बारा विरवा डिपो, संदीप पाल पारा डिपो अध्यक्ष, रामस्वरूप तेलीबाग डिपो, डीपी सिंह इंजीनियर कॉलेज डिपो, सुनील कुमार कश्यप प्रभारी गोमती नगर डिपो, राघवेंद्र गुप्ता प्रभारी जनपथ डिपो ,अनिल यादव प्रभारी चारबाग डिपो आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें