ओवरलोडिंग में ट्रक सीज, ट्रांसपोर्टर ने एआरटीओ को धमकाया
लखनऊ में ओवरलोडिंग और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान ट्रक मालिक ने एआरटीओ प्रवर्तन को धमकी दी। ट्रक ओवरलोड था और चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। कार्रवाई के दौरान 10 से अधिक ट्रकों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ओवरलोडिंग और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक ओवरलोड ट्रक पर जब एआरटीओ प्रवर्तन ने कार्रवाई की तो ट्रक मालिक ने उन्हें धमकी दे डाली। अपने चालक का मेडिकल कराकर फर्जी मुकदमें में फंसाने की बात कही। एआरटीओ ने ट्रांसपोर्टर की हरकत से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
जांच अभियान
एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव जांच अभियान चला रहे थे, तभी कानपुर के नंबर का एक ट्रक मिला। आगे का उसका नंबर प्लेट मुड़ा हुआ था, जिससे वह पढ़ने में नहीं आ रहा था। पीछे नंबर प्लेट नहीं था। ट्रक ओवरलोड था। इस पर उन्होंने ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41 हजार रुपये का चालान कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि ट्रक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इस घटना के बाद कानपुर निवासी ट्रक मालिक ने फोन कर उन्हें धमकाया। कहा कि तुमने मेरे ट्रक चालक को डण्डों से पीटा है, उसका मेडिकल करा रहा हूं। ट्रक न छोड़ने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की बात कही। फोन काटने पर उसने व्हाट्सअप पर मैसेज भेज कर पद का दुरुपयोग करने और चालक को डण्डों से पीटने का आरोप लगाया।
10 से अधिक ट्रकों पर कार्रवाई
जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने 10 से अधिक ट्रकों पर नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि ओवरलोडिंग, एचएसआरपी न होने और वाहन की बॉडी से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में यह चालान किए गए हैं। दो ट्रकों को सीज करते हुए उन्हें वृंदावन स्थित पार्किंग में खड़ा करा दिया गया है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


