
यूपी में 40 हजार से अधिक लोगों के डीएल नहीं बन पा रहे
Lucknow News - ‘की मैनेजमेंट सिस्टम’ पूरा न होने से रुकावट आई लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी
‘की मैनेजमेंट सिस्टम’ पूरा न होने से रुकावट आई लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी में 40 हजार से अधिक लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नहीं बन पा रहे हैं। ‘की मैनेजमेंट सिस्टम’ से डीएल बनने की प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से ऐसा हो रहा है। इसकी शिकायत परिवहन मुख्यालय पहुंची तो डीएल का काम पूरा करने के लिए कुछ जिलों में दो-दो अतिरिक्त कर्मचारी भेज दिए गए है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक इस समय सभी जिलों में डीएल बनवाने के लिए आवेदक की फोटो खिंचवाई जा रही है और डिजिटल हस्ताक्षर भी करवाए जा रहे हैं लेकिन इससे आगे की प्रक्रिया नहीं की जा रही है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लम्बित ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या न बढ़े। बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग में डीएल निर्माण कर रही कम्पनी की अवधि दिसम्बर 2025 तक ही है। हालांकि इससे पहले ही नई कम्पनियों को काम देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जा रही है। इससे पहले लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर समेत कई जिलों में लम्बित काम जल्दी से पूरा कराया जा रहा है। ‘की मैनेजमेंट सिस्टम’ के तहत आवेदक का नाम, पते का मिलान आधार से करने लिया जाता है। इसके बाद ही डीएल प्रिंट कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




