सिटी बस के अधिकारी का परिचालक को धमकाते ऑडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के आउटसोर्स अधिकारी अनिल कुमार तिवारी का धमकाने वाला ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। ऑडियो में वह एक परिचालक से अपमानजनक भाषा में बात कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इसके खिलाफ शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सिटी बस के अधिकारी का परिचालक को धमकाते ऑडियो वायरल

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के दुबग्गा डिपो में एमआईएस पद पर तैनात आउटसोर्स अधिकारी अनिल कुमार तिवारी का एक परिचालक को धमकाने वाला 109 सेकंड का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। ऑडियो में अधिकारी परिचालक से कथित रूप से अपमानजनक भाषा में कह रहे हैं, ‘ग्रुप पर जो खेल खेला जा रहा है, उसके सरगना तुम ही हो और हम भी शतरंज की दुनिया के बादशाह हैं। ऐसा कोई काम मत करना कि दिक्कत हो जाए।’ परिचालक के साथ कथित रूप से अपमानजनक और धमकीपूर्ण भाषा को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले को लेकर नगरीय परिवहन कर्मचारी संघ संबद्ध उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संयोजक राजकमल सिंह ने मंडलायुक्त (कमिश्नर) और एमडी से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में अधिकारी पर कर्मचारियों के उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। मामला संज्ञान में आने पर सिटी ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष/मंडलायुक्त ने आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने और जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, उक्त अधिकारी की पद के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अनुभव के मानकों की भी अनदेखी का आरोप है。

वर्जन

ऑडियो क्लिप मामले की जानकारी हैं। इस मामले में एमआईएस अनिल तिवारी को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

विमल राजन, एमडी

सिटी ट्रांसपोर्ट, लखनऊ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह ऑडियो क्लिप किस संबंध में है?
यह ऑडियो क्लिप लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के आउटसोर्स अधिकारी अनिल कुमार तिवारी द्वारा एक परिचालक को धमकी देने के संबंध में है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।