आउटसोर्स निगम में संविदाकर्मियों को शामिल किया जाए

Apr 07, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ ने सभी संविदा कर्मियों को नवगठित आउटसोर्स निगम में शामिल करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 21 अप्रैल को सत्याग्रह और 07 मई को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार होगा।

आउटसोर्स निगम में संविदाकर्मियों को शामिल किया जाए

विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ ने सभी संविदा कर्मियों को नवगठित आउटसोर्स निगम में शामिल करने की मांग की है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आरएस राय ने कहा कि निगम से बाहर रहने पर कर्मचारी सीधे वेतन भुगतान, ईपीएफ और सेवा स्थिरता जैसी सुविधाओं से वंचित रहेंगे और ठेकेदारों का शोषण व मनमानी छंटनी जारी रहेगी। उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को प्रत्येक जनपद में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। 07 मई को प्रदेश व्यापी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडेय ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।