ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसंगठन पदाधिकारियों ने की संविधान पर चर्चा

संगठन पदाधिकारियों ने की संविधान पर चर्चा

लखनऊ। संवाददाता भारतीय संविधान दिवस के उपरांत साथी मिशन के दफ्तर आशियाना में सामान्य...

संगठन पदाधिकारियों ने की संविधान पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 28 Nov 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवाददाता

भारतीय संविधान दिवस के उपरांत साथी मिशन के दफ्तर आशियाना में सामान्य बैठक हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए हुए संगठनों के पदाधिकारियों से संविधान पर चर्चा की। बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के पोते यशवंत राव आम्बेडकर मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उन्होंने आशीर्वाद देकर साथी मिशन का मान बढ़ाया।

अब्दुल नसीर नासिर संस्थापक सदस्य डॉक्टर आम्बेडकर महासभा ने प्रस्ताव साथी मिशन के सामने रखा। उनके विचारों को सभी संगठन के पदाधिकारियों ने सुना और आगे बढ़ाने के लिए संकल्प भी लिया। उन्होंने सभी विद्यालयों सरकारी अथवा गैर सरकारी कार्यालयों विधान सभा विधान परिषद में अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान के बाद भारत के संविधान की उद्देशिका को अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाने का आदेश पारित करने की मांग की।

बैठक में भारतीय दलित समाज मोर्चा के अमृतसर सुरेंद्र कुमार कोशिला, बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राजवीर सिंह, डॉ. एके मोगा, मानव संस्था संघ पटना के उमेश कुमार दास, आम्बेडकर संघ फिरोजाबाद के राजवीर सिंह सिद्धार्थ, जबलपुर से रामेश्वर सिंह ठाकुर लोधी ने भी अपने विचारों को रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें