ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअनाज, दाल, सब्जियों से स्वाद और ताकत छीन रहे रसायन

अनाज, दाल, सब्जियों से स्वाद और ताकत छीन रहे रसायन

अनाज और सब्जियों से स्वाद गायब होता जा रहा है। मां के हाथ की रोटी भी अच्छी नहीं लगती। दाल और सब्जियां से तो जैसे लज्जत न जाने कहां चली गई है। इसके पीछे का मुख्य कारण रसायनिक खादें और कीटनाशकों का...

अनाज, दाल, सब्जियों से स्वाद और ताकत छीन रहे रसायन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 06 Aug 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अनाज और सब्जियों से स्वाद गायब होता जा रहा है। मां के हाथ की रोटी भी अच्छी नहीं लगती। दाल और सब्जियां से तो जैसे लज्जत न जाने कहां चली गई है। इसके पीछे का मुख्य कारण रसायनिक खादें और कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग है। रसायनिक खाद और दवाओं का प्रयोग इतना अधिक बढ़ता जा रहा है कि हमारा खाना मीठा जहर में तबदील होता जा रहा है। स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए जरूरी है किसान फिर से जैविक खेती की ओर रुख करें।

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय खरीफ जैविक गोष्ठी में वैज्ञानिकों से लेकर मंत्री तक सभी ने जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का संदेश दिया। कृषि राज्य मंत्री रनवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी भइय्या) ने किसानों के साथ स्वयं का अनुभव साझा किया। उन्होंने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेत अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा गाय, गोबर और गाय के मूत्र से उत्पादन भी अधिक होगा और आमदनी भी।

सीडीओ मनीष बंसल (आईएएस) ने बताया कि रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से मिट्टी, हवा, पानी, दूध, अनाज दूषित हो रहा है। अनाज हो या सब्जी सबकी गुणवत्ता घट रही है। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए बताया कि अनाज उत्पादन के मामले में पंजाब के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन अधिक उत्पादन यानी अधिक रसायन के प्रयोग के कारण आज पंजाब के खेतो की मिट्टी की उर्रवरा शक्ति और उत्पादन दोनों घट गया है। कई तरह की बीमारियां पैदा हो गई हैं। इसलिए हमारे पास अभी समय है। हमे जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर मुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अब तो जैविक खेती से उगाए गए अनाज व सब्जियों के तीन से चार गुना दाम भी अधिक मिलते हैं। इस कार्यक्रम में कृषि निदेशक सरोज सिंह, लोक भारती से ब्रजेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा मौजूद रहे।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

रसायनिक खादों और कीटनाशकों का सबसे बुरा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ा है। आज कैंसर, हार्ट अटैक, ब्लडप्रेशर, शुगर, त्वचा के रोग जैसी कई अन्य बीमारियां आम होती जा रही है। इसकी बहुत बड़ा कारण रसायनिक खादों और कीटनाशकों से पैदा हुआ अनाज, दाल, सब्जी, पानी, दूध है। जिनके जरिए कई तरह के रसायन हमारे शरीर में जा रहे हैं और बीमारियों का कारण बन रहा है। रसायनिक तत्वों की अधिकता इतनी ज्यादा होती जा रही कि हमारा खाना मीठा जहर बन चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें