अंगदान करने वाले दो परिवारों को मिले 10-10 हजार रुपये

Mar 02, 2026 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ में राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) ने हाल ही में दो ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान करने वाले परिवारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। भगवंती देवी और संदीप कुमार के अंगदान से तीन मरीजों को नया जीवन मिला। यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके परिजनों को भेजी गई।

अंगदान करने वाले दो परिवारों को मिले 10-10 हजार रुपये

लखनऊ। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) की ओर से हाल में दो ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान करने वाले परिवारों को 10-10 हजार रुपये दिये गए हैं। सोटो के संयुक्त निदेशक व पीजीआई के एमएस डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि मृत अंगदाता के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। छह नवंबर 2025 को सेंट्रल कमाण्ड अस्पताल में 56 वर्षीय भगवंती देवी को ब्रेन डेड घोषित किये जाने के बाद परिजनों द्वारा अंगदान की सहमति पर तीन मरीजों को नया जीवन मिला। वहीं 22 फरवरी को सड़क हादसे में घायल 43 वर्षीय संदीप कुमार के पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में ब्रेन स्टेम डेड घोषित किए जाने के बाद पत्नी लक्ष्मी देवी ने अंगदान की अनुमति दी थी।

तीन रोगियों को नया जीवन मिला था। पीजीआई निदेशक डॉ.आरके धीमान के नेतृत्व में दोनों अंगदाताओं के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।