भाजपा पार्षदों ने उदयगंज में ओपन जिम जनता को सौंपा

Apr 04, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड 17 के उदयगंज में डायमंड डेरी पार्क में शनिवार को ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बिना, पार्क का उद्घाटन बीजेपी की टीम ने किया। पार्षदों ने सांसद राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया।

भाजपा पार्षदों ने उदयगंज में ओपन जिम जनता को सौंपा

विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड 17 के उदयगंज में डायमंड डेरी पार्क में ओपन जिम शनिवार को जनता को सौंप दिया गया। इस पार्क का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल, वित्त संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना को करना था, लेकिन किसी कारण से वे नहीं आ सके। इसके बाद नगर निगम के उपनेता सदन सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद अमित चौधरी, नामित पार्षद रूप अग्रवाल, उपविजेता पार्षद प्रत्याशी सुमित रावत, राहुल, दीपांशु सहित बीजेपी की टीम ने पार्क को लोकार्पित किया। इसके लिए पार्षदों की टीम ने लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम, बृजेश पाठक, प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा नेता नीरज सिंह को धन्यवाद दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।