मानव संपदा पोर्टल से ही राज्यकर्मियों की मिलेंगी छुट्टियां

Feb 11, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य कर्मियों को छुट्टियां अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से

मानव संपदा पोर्टल से ही राज्यकर्मियों की मिलेंगी छुट्टियां

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य कर्मियों को छुट्टियां अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मिलेंगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागध्यक्षों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों की सेवा संबंधी मामलों में त्वरित व पारदर्शी कार्यवाही किए जाने के लिए मानव संपदा पोर्टल बनाया गया है। इसमें सभी कार्मिकों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके माध्यम से ही छुट्टियां स्वीकृत करने की व्यवस्था की गई है। शासन को समीक्षा में पता चला है कि निर्देश के बाद भी पोर्टल से छुट्टियां नहीं ली जा रही हैं।

मुख्य सचिव ने कहा है कि कार्मिकों की छुट्टियां अनिवार्य रूप से पोर्टल से ही स्वीकृत की जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।