मृतक आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे

Apr 06, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - 31 मई 2026 तक ऐसी भर्तियां की जाएंगी पूरी लखनऊ, विशेष संवाददाता

मृतक आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे

राज्य सरकार ने मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर लेने का फैसला किया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागों को निर्देश भेज दिया है। नई व्यवस्था के आधार पर मृतक आश्रितों को अब जल्द नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।प्रमुख सचिव की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक 31 मई 2026 तक मृतक आश्रित कोटे पर अनुकंपा नियुक्तियों पर विचार करते हुए पूरा किया जाएगा। नियुक्ति आदेश ई-मेल व वाट्सएप पर भेजा जाएगा।

इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर मृतक आश्रित सेवायोजन मॉड्यूल एनआईसी द्वारा तैयार किया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर उत्तर प्रदेश (सरकारी सेवक) मृतक आश्रित सेवायोजन प्रणाली को शुरू करने के लिए प्रत्येक संबंधित कार्यालय, निदेशालय अपने सभी आफिस एडमिशन आईडी द्वारा मृतक आश्रित नियुक्त के काम के लिए पहले चरण, मंजूर और आदेश अधिकारी नामित करेंगे।यह काम आफिस एडमिन आईडी के लॉग इन पर आफिस एडमिनिस्ट्रेशन मीनू के अंतर्गत सर्विस, एक्टिविटी वर्क लोकेशन आप्शन के द्वारा किया जाएगा। इस प्रणाली द्वारा मृत आश्रित नियुक्ति के आवेदन, मृतक के अंतिम रिपोर्टिंग कार्यालय में भेजे जाएंगे। यह काम प्रत्येक संबंधित कार्यालय निदेशालय के सभी ऑफिस एडमिन के द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जिस आफिस एडमिन द्वारा यह काम सर्विस, एक्टिविटी वर्क एलोकेशन का काम नहीं किया जाएगा। उस कार्यालय के आश्रित आवेदन नहीं कर सकेंगे।मानव संपदा पोर्टल पर आवेदक द्वारा मृतक आश्रित नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के बाद संबंधित अधिकारी के आईडी पर उक्त आवेदन दिखाई देगा। इसे संबंधित अधिकारी द्वारा उचित एक्शन लेगा। प्रथम स्तरीय अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सत्यापन किया जाएगा और अगर कोई गलती मिलने पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए इसे सुधारेगा। इसे सुधारने के लिए प्रथम स्तर अधिकारी ऐडिट कर इसे वेरीफाई करेगा और इसी तरह प्रक्रिया पूरी करते हुए नियुक्ति दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।