ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मौत, दर्जन से अधिक घायल

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मौत, दर्जन से अधिक घायल

मुंडन कराने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली रास्ते में पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को परसेंडी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। गंभीर हालत के चलते...

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मौत, दर्जन से अधिक घायल
हिन्दुस्तान संवाद,अकबरपुर (सीतापुर)Tue, 20 Mar 2018 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंडन कराने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली रास्ते में पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को परसेंडी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। गंभीर हालत के चलते दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि चार का इलाज परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। वहीं मामूली घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार को थाना व कस्बा तालगांव निवासी मनोज अपनी पुत्री राधिका का मुंडन संस्कार कराने नैमिषारण्य के लिए अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से रवाना हुए थे। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 30 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर बच्चे व महिलाएं थीं। रास्ते में कसरैला-खैराबाद मार्ग पर देवरिया गांव के निकट भारत ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर-ट्राली आनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से ग्रामीणों की मदद से घायलों को परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची के चाचा सोबरन (35) पुत्र सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नारायण पुत्र छेद्दू निवासी भदियासी थाना खैराबाद तथा नत्था पुत्र कल्लू निवासी तालगांव को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं कलावती पत्नी नारायण निवासी तालगांव, सावित्री पत्नी शत्रोहन निवासी चांदपुर, राजरानी पत्नी भगीरथ निवासी तालगांव का परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इसके अलावा हादसे में मामूली रूप से जख्मी लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। दूसरी ओर हादसे की सूचना पर तालगांव में मृतक के घर मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मनाकर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेश शाह ने बताया कि परिजनों के मना करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। घटना ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होने के कारण हुई है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें