ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊश्रावस्ती : मैजिक से मारी ठोकर, एक की मौत एक गंभीर

श्रावस्ती : मैजिक से मारी ठोकर, एक की मौत एक गंभीर

अनियंत्रित गति से जा रही एक मैजिक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया...

श्रावस्ती : मैजिक से मारी ठोकर, एक की मौत एक गंभीर
निज संवाददाता, श्रावस्ती। Sun, 17 Mar 2019 04:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अनियंत्रित गति से जा रही एक मैजिक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

गिलौला थाने के ग्राम कटहा निवासी 55 वर्षीय ननके पुत्र मंगरे अपने साथी गोपालपुर निवासी ईश्वर नाथ पुत्र राम सुधि के साथ रविवार को बाइक से गिलौला की ओर से लक्ष्मननगर जा रहा था। सोनवा थाने के कठौतिया और परानपुर गांव के बीच में सड़क में बने मोड़ के पास लक्ष्मननगर से गिलौला की ओर जा रहे मैजिक वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इससे ननके की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ईश्वर नाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें