एक दिन में मिलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, नगर निगमों में शुरू होंगे वन डे गवर्नेंस सेंटर
Lucknow News - प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में वन डे गवर्नेंस सेंटर शुरू किए जाएंगे। इन सेंटर में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी सेवाएं एक ही दिन में उपलब्ध होंगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने नगर निकायों की सेवाओं को नागरिकों के अनुकूल बनाने की बात कही।

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में जल्द ही वन डे गवर्नेंस सेंटर शुरू किए जाएंगे, जहां लोगों के कई जरूरी काम एक ही दिन में पूरे हो सकेंगे। इनमें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के साथ दाखिल-खारिज जैसी सेवाएं भी शामिल होंगी। मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार नगर निकायों की सेवाओं को तेज, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल बनाने पर काम कर रही है। प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी वन डे गवर्नेंस सेंटर को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। लखनऊ में सेंटर बन गया है।
कार्यक्रम का आयोजन
यह कार्यक्रम लखनऊ महापौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं, जनसुविधाओं और शहरी विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
जल निकासी के लिए परियोजनाएं
जल निकासी के लिए कई परियोजनाओं की मंजूरी
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा किराजधानी को जल भराव से मुक्ति के लिए हमने कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। आशियाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी नाले के निर्माण के लिए करीब 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 80 करोड़ रुपये आलमबाग नाले के लिए दिया गया है। इसके अलावा फैजुल्लागंज में भी नाला बनवाया गया।
मज़ेदार पल
वित्त मंत्री दयाशंकर शर्मा बोले तो लगे ठहाके
समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल थे। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बोल रहे थे। उन्होंने मंच से स्वागत में पहले नगर विकास मंत्री एके शर्मा का नाम लिया। फिर दयाशंकर सिंह को दयाशंकर शर्मा बोल गए। इस पर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, खुद दयाशंकर सिंह तथा महापौर सुषमा खर्कवाल ने ठहाके लगाए। बाद में जब वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भाषण देकर आए तो दयाशंकर सिंह ने उनसे इसकी शिकायत मंच पर ही की। तो फिर सभी लोग जोर से हंसने लगे।
सीएम का महत्वपूर्ण ऐलान
सीएम ने कहा, प्रधानों का छह माह कार्यकाल बढ़ाया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समारोह में कहा कि ग्राम प्रधानों का छह माह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वह काम करें। उन्होंने प्रधानों से भी कहा कि वह अपने गांवों में अनावश्यक जलने वाली स्ट्रीट लाइट को बंद कराएं। जहां जरुरत हो वहीं जलाएं।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


