Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsOm Prakash Rajbhar Expresses Discontent Over BJP Alliance in Bihar Plans to Contest 153 Seats
गठबंधन टूटने से नाराज राजभर, बिहार में बीजेपी के खिलाफ बिगुल?

गठबंधन टूटने से नाराज राजभर, बिहार में बीजेपी के खिलाफ बिगुल?

संक्षेप: Lucknow News - यूपी के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बिहार में भाजपा से गठबंधन न होने से नाराज है। उन्होंने 153 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा किया है….

Fri, 17 Oct 2025 12:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की सरकार में पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर बिहार में भाजपा से गठबंधन न होने से नाराज है। उन्होंने 153 प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी करने का दावा किया है, फिर भी उन्होंने भाजपा से तीन-चार सीटें मिलने पर प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की बात कही है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब लोकसभा के चुनाव हुए तो वादा किया गया था कि आयोग आदि में सुभासपा को हिस्सेदारी दी जाएगी। आयोग में लोगों को पद दिए गए लेकिन सुभासपा को तवज्जो नहीं दी गई। विनोद तावड़े, जेपी नड्डा और अमित शाह का फोन आया तो यह बात हो गई कि आप नाम वापस ले लीजिए तो आयोग में लिया जाएगा लेकिन नहीं लिया गया। फिर जब बिहार का चुनाव आया तो सुभासपा ने कोशिश की कि गठबंधन हो जाए।

उन्होंने कहा कि हम लोग चार-पांच सीटें मांग रहे थे लेकिन बात नहीं बनी। अब पार्टी बिहार में 153 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा तीन-चार सीटें दे दें तो नाम वापस ले लेंगे

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अब भागीदारी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में प्रजापति समाज की अच्छी खासी संख्या है। दोनों पार्टियां बैठकर तय करेंगे जहां टकराव होगा, वहां तय कर लिया जाएगा। हर विधानसभा में कम से कम 5 से 10 हजार प्रजापति मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।