ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊईंधन बचाने के लिए लेखन प्रतियोगिता

ईंधन बचाने के लिए लेखन प्रतियोगिता

आप जितना ईंधन कम जलाएंगे, आप उतना ही ज्यादा कमाएंगे ... तेल और गैस दोनों के साथ यह फार्मूला एकदम सटीक है। जितना कम ईंधन खर्च होगा, उतने अधिक पैसा बचेंगे। यानी खर्च कम तो कमाई अधिक। इसी बात को जन जन...

ईंधन बचाने के लिए लेखन प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 08 Feb 2019 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

आप जितना ईंधन कम जलाएंगे, आप उतना ही ज्यादा कमाएंगे ... तेल और गैस दोनों के साथ यह फार्मूला एकदम सटीक है। जितना कम ईंधन खर्च होगा, उतने अधिक पैसा बचेंगे। यानी खर्च कम तो कमाई अधिक। इसी बात को जन जन तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कम्पनियां 16 जनवरी से 15 फरवरी तक तेल और गैस संरक्षण माह (संरक्षण क्षमता महोत्सव- सक्षम 2019) मना रही हैं। इसका सीधा उद्देश्य अर्थव्यवस्था के चारों क्षेत्र ट्रांसपोर्ट, उद्योग, कृषि और घरेलू सेक्टर में तेल - गैस और पर्यावरण बचाने को लेकर जागरूकता फैलाना है।

आईओसी के कार्यकारी निदेशक अरूण कुमार गंजू बताते हैं कि ईंधन बचाने का मंत्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने अखबारों के लिए एक लेख लेखन प्रतियोगिता की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य अखबारों को तेल संरक्षण के एम्बेस्डर के रूप सामने लाना है। इस लेखन प्रतियोगिता का मजमून है, चलो हम सब मिलकर ईंधन बजाएं। लेख 500 शब्दों के भीतर 13 फरवरी तक अखबार में प्रकाशित होना चाहिए। सबसे अच्छे लेख को संक्षम के तहत पर्यटन भवन में आयोजित समापन समारोह 15 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें