Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRevenue Commissioner Urges Timely Relief Distribution for Crop Damage in 13 Districts
फसल क्षति का पैसा न बांटने पर 23 जिलों के अधिकारियों को चेतावनी

फसल क्षति का पैसा न बांटने पर 23 जिलों के अधिकारियों को चेतावनी

संक्षेप:

Lucknow News - - राहत आयुक्त कार्यालय करेगा रैन बसेरों की रियल टाइम मानीटरिंग लखनऊ, विशेष संवाददाता

Dec 02, 2025 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सचिव राजस्व व राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर याशोद फसल क्षति राहत वितरण में लापरवाही पर 13 जिलों के अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर इसे बांटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रैन बसेरों और ठंड से बचाव के लिए रियल टाइम मानीटरिंग के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा इसके लिए एप बनाया गया है। राहत आयुक्त ने मंगलवार को समीक्षा में पाया कि फसल क्षति राहत वितरण में गाजीपुर, महोबा, मिर्जापुर, उन्नाव, झांसी, बलिया, मथुरा, मुजफ्फरनगर, चंदौली, हरदोई, जालौन, अगरा, अमरोहा जिलों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने इस पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए किसानों को 24 घंटे के अंदर राहत राशि देने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि किसी जिलें में बजट की कमी होने पर मांग तुरंत भेजी जाए। आपदा राशि न बांटने पर बहराइच, हरदोई, सोनभद्र, प्रयागराज, उन्नाव, कासगंज, अमेठी, लखीमपुरखीरी, कानपुर नगर व कुशीनगर के संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। विभिन्न आपदाओं से हुए मकान क्षति, पशुहानि तथा घायलों को तत्काल राहत राशि निर्गत करने के निर्देश दिए। राहत आयुक्त ने कंबल क्रय, अलाव, रैनबसेरों की स्थिति के साथ शीतलहर से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा में पाया कि 40 जिलों में रैन बसेरों के लिए 278 स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है, 35 जिलों में स्थल चिह्नित नहीं हुए हैं, जिओ-टैगिंग व पोर्टल पर फीडिंग का काम बाकी है। इसी तरह अलाव को लेकर जानकारी ली। बचे हुए काम 24 घंटे में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल द्वारा कंबल वितरण, रैन बसेरों व अलाव की रियल टाइम मानीटरिंग के लिए राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा एक एप विकसित किया गया है। इसमें सभी डेटा अपलोड किया जाए।