ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार से चार दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी

अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार से चार दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी

अवध शिल्प ग्राम में कल से लगने वाली प्रदर्शनी में चिकनकारी, जरी, जरदोजी के 80 स्टाल लगेंगे। इसमें विभिन्न जिलों के 150 कारीगर आ रहे हैं। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत ये प्रदर्शनी लग रही...

अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार से चार दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 25 Oct 2018 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार से लगने वाली प्रदर्शनी में चिकनकारी, जरी व जरदोजी के 80 स्टाल लगेंगे। इसमें विभिन्न जिलों के 150 कारीगर आ रहे हैं। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत ये प्रदर्शनी लग रही है।

इसमें ऋण वितरण मेगा कैम्प लगाकर लोगों को ऋण दिया जायेगा। साथ ही कारीगरों के उत्पादों की उचित मार्केटिंग के लिए बायर सेलर मीट भी होगी। यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से लखनऊ, उन्नाव, चन्दौली, ललितपुर, कासगंज, बरेली व बदायूं के चिकनकारी, जरी, जरदोजी कारीगर शामिल होंगे। इस दौरान उनके उत्पादों का लाइव डेमो भी कराया जायेगा, ताकि लोग इन उत्पादों को बनते हुए देखें और इनकी ओर आकर्षित हो सकें। श्री पचौरी ने बताया कि 28 अक्टूबर को बायर-सेलर मीट का आयोजन किया जायेगा। इसमें भारी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की सम्भावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें