
KGMU में नर्स के गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत, जांच में हुआ खुलासा
Lucknow News - केजीएमयू में गलत इंजेक्शन लगाने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। जांच कमेटी ने संविदा नर्स की लापरवाही पाई और उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश की गई है। बच्ची का नाम सेजल वर्मा था, जो जन्मजात बीमारी से पीड़ित थी।
केजीएमयू में गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत के मामले में संविदा नर्स की लापरवाही उजागर हुई है। शिकायत के बाद गठित जांच कमेटी ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाने की पुष्टि की है। कमेटी ने नर्स की सेवा समाप्त कर दी है। उसका नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी रद्द करने की सिफारिश की है।
आलमबाग निवासी सेजल वर्मा (12) नाम की बच्ची को हड्डी से जुड़ी जन्मजात बीमारी थी। परिवारीजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया। लेकिन फायदा नहीं हुआ था। उसके बाद परिवारीजन बच्चे को लेकर केजीएमयू हड्डी रोग विभाग पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच कराई। जिसमें फीमोरल डेफिशिएंसी की पुष्टि हुई। इस बीमारी जांघ की हड्डी का ऊपरी हिस्सा जन्म से अविकसित होता है। डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिवारीजनों का आरोप था कि बच्चे को नर्स ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन उसे आईसीयू-वेंटिलेटर पर भर्ती कियाा गया। 24 दिसंबर को इलाज के दौरान बच्चे की सांसें थम गईं थी।
परिवारीजनों ने इलाज में कोताही का आरोप लगाया। केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर 27 दिसंबर को सीएमएस डॉ. बीके ओझा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच में संविदा नर्स की गलती उजागर हुई। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि सुबूत और बयान के आधार पर कमेटी ने संविदा नर्सिंग स्टाफ को दोषी पाया। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




