ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपहले हमारी सरकारें दुनिया में रोती थी,अब पाक आंसू बहा रहा:मोदी

पहले हमारी सरकारें दुनिया में रोती थी,अब पाक आंसू बहा रहा:मोदी

‘पहले हमारी सरकार दुनियाभर के देशों में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर के देशों में जाकर आंसू बहा रहा है। क्या ये काम बुआ-बबुआ कर सकते थे। इनकी सरकारें गांव के गुंडों तक को ठीक नहीं कर सकी...

हमारी सरकार दुनिया में रोती थी,अब पाक आंसू बहा रहा:मोदी
1/ 2हमारी सरकार दुनिया में रोती थी,अब पाक आंसू बहा रहा:मोदी

हमारी सरकार दुनिया में रोती थी,अब पाक आंसू बहा रहा:मोदी
2/ 2 हमारी सरकार दुनिया में रोती थी,अब पाक आंसू बहा रहा:मोदी
राकेश यादव,सीतापुर। Sat, 27 Apr 2019 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

‘पहले हमारी सरकार दुनियाभर के देशों में जाकर रोती थी। आज पाकिस्तान दुनियाभर के देशों में जाकर आंसू बहा रहा है। क्या ये काम बुआ-बबुआ कर सकते थे। इनकी सरकारें गांव के गुंडों तक को ठीक नहीं कर सकी तो ये आतंकवाद को क्या ठीक करेंगे। कांग्रेस तो कह रही है कि उनकी सरकार बनी तो कश्मीर से सेना कम कर देंगे।’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सीतापुर के आर्मी ग्राउंड में अपने चुनावी भाषण की शुरुआत बोर्ड परीक्षा के नतीजों से की। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र फेल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। फेल छात्रों को दोबारा जुटने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि तब तक जुटे रहें जब तक सफल न हो जाएं। 
भाजपा प्रत्याश राजेश वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मजबूर और बेईमान सरकारें सिर्फ अपना हित ढूंढ़ती हैं। ऐसी सरकारें मुआवजे में भी घोटाला करती हैं। बसपा सरकार में तमाम चीनी मिलें बिक गईं। गड़बड़ घोटाले के नाम पर सपा सरकार बनाती थी, और फिर वही गड़बड़ियां होती थीं। अब बुआ और बबुआ की जुबान पर ताला लग गया है। चुनाव में हार महसूस करते ही महागठबंधन करने लगे। बुआ-बबुआ के गठबंधन को महामिलावटी बताते हुए मोदी ने कहा कि चौकीदार घोटालेबाजों को छोड़ेगा नहीं, पाई-पाई वसूलकर ही दम लेगा। 
मोदी ने कहा कि आधे देशवासियों ने अपना आदेश ईवीएम में बंद कर दिया है। विरोधी दलों के चेहरे लटक गए हैं। विपक्ष में अफरातफरी मची हुई है। अब ये मोदी के साथ ईवीएम को भी गालियां दे रहे हैं। कांग्रेस के नेता और अन्य नेता किसी मंच पर एकसाथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। मोदी को हटाने की बात करते थे। ये एक-दूसरे को ही नहीं देखना चाहते हैं। 
मोदी ने कहा, कश्मीर से लाखों घुसपैठिए आते रहते थे। मोदी ने कहा कि आज से पांच साल पहले मुझे ये समस्याएं विरासत में मिली थीं कि नहीं। वर्ष 2014 के चुनाव में मैंने कहा था कि आप मुझे समर्थन दीजिए। मैं एक मजबूत सरकार दूंगा। मैंने ये कर दिखाया है। आज अमेरिका, रूस और यूरोप के देशों में भारत की जय-जयकार हो रही है। दुनिया भर के देशों में आज भारत की गूंज सुनाई दे रही है। आज हम अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हैं। भारत आज जल-थल और नभ से अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो गया है। दुनिया ने देखा है कि अंतरिक्ष में गोली की रफ्तार से घूम रहे सेटेलाइट को तीन मिनट में हमने जमीन पर गिरा दिया। ऐसी तकनीक हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। आज हम टीवी से लेकर मिसाइल तक कंट्रोल करने में सक्षम हैं। 
उन्होंने कहा, अंतरिक्ष के खतरे को मोदी ने आने के बाद समाप्त कर दिया है। पहले की सरकार सोचती थी कि दुनिया रूठ जाएगी। आपकी मजबूत सरकार ने ये कर दिखाया। आज दुनिया में आपकी मजबूत सरकार चौथी शक्ति बन चुकी है। पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी है। अब भारत की तरफ देखने से पहले कोई भी दुश्मन सौ बार सोचेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें