रेलवे में रिक्त पदों को भरने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक में रिक्त पदों को भरने और महिला कर्मचारियों की सुविधाओं में वृद्धि की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। अन्य मुद्दों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और लेवल क्रॉसिंग पर शौचालय की सुविधा शामिल थीं।

रेलवे में रिक्त पदों को भरने की मांग

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित मंडलीय कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक में रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगे उठाई गईं। अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। यूनियन पदाधिकारियों ने महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि, लेवल क्रॉसिंग पर कर्मचारियों के लिए शौचालय सुविधा, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, रनिंग रूम में सुविधाओं में सुधार का मुद्दा उठाया। बैठक में एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान, नीलिमा सिंह सहित यूनियन के मंडल अध्यक्ष आरपी राव, मंडल मंत्री अवधेश कुमार दुबे आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।