वाराणसी-लखनऊ शटल के समय में 07 अप्रैल से बदलाव
Mar 05, 2026 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया है। नया समय 07 अप्रैल से लागू होगा, जिसमें ट्रेन वाराणसी कैंट से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशनों में जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर और निहालगढ़ शामिल हैं।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20401 वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि नया समय 07 अप्रैल से लागू होगा। संशोधित समय सारिणी के तहत यह ट्रेन अब वाराणसी कैंट से सुबह 05:40 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में जौनपुर सिटी (06:49), सुल्तानपुर (07:58) और निहालगढ़ (08:39) जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


