एनईआर डीआरएम कार्यालय को फाइव एस प्रमाण पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन के लिए 5एस प्रमाणीकरण मिला है। यह जापानी विधि कार्यक्षमता बढ़ाने और समय की बचत के लिए कार्यस्थल को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने में मदद करती है। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया है।

एनईआर डीआरएम कार्यालय को फाइव एस प्रमाण पत्र

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन और संगठन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 5एस प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया है। यह कार्यस्थलों को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति (शॉर्ट, सेट इन आर्डर, शाइन, स्टैंडराइज्ड, सस्टेन) है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और अनुपयोगी सामग्री को कम करना है। इस उपलब्धि पर डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि 5एस प्रणाली अपनाने से हमारी कार्यक्षमता और स्पष्टता में सुधार हुआ है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।