डॉ. संजय निषाद ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

Mar 08, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महामंत्री बीएल संतोष से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं के समायोजन और मछुआ समाज के मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्हें महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

डॉ. संजय निषाद ने की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात

लखनऊ, विशेष संवाददाता। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी उपस्थित थे।डॉ. निषाद ने बताया कि यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान एनडीए गठबंधन में निषाद पार्टी द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक व जनहित कार्यों से बातचीत हुई। बातचीत के दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के समायोजन और मझवार व तुरैहा (सभी उपजातियों) को अनुसूचित जाति में परिभाषित किए जाने के विषय पर भी चर्चा की गई।

दोनों नेताओं को मछुआ समाज का प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती के अवसर पर श्रृंगवेरपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।