नौ रेल कर्मचारी प्रोन्नत, रिटायर होने पर 27 को विदाई दी
Lucknow News - लखनऊ मंडल में नौ कर्मचारियों को पदोन्नति के आदेश पत्र दिए गए। 27 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गई और उन्हें समापक भुगतान का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम डीआरएम कार्यालय में आयोजित किया गया था।

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रिक्त हुए पदों पर नौ कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति के आदेश पत्र दिए गए। 27 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समापक भुगतान का प्रपत्र देकर विदाई दी गई। इस संबंध में डीआरएम कार्यालय लखनऊ के सभागार में डीआएम गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव और सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय ने पदोन्नति आदेश प्रदान किए। सेवानिवृत्त कर्मियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



