
एनआईए डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर लेकर आएगी
Lucknow News - शाहीन, आदिल समेत चार लोगों को एनआईए ने रिमाण्ड पर लिया लखनऊ, विशेष संवाददाता
एनआईए दिल्ली विस्फोट से जुड़े कई और राज पता करने के लिए डा. शाहीन अंसारी को जल्दी ही लखनऊ और कानपुर लेकर जा सकती है। एनआईए यह पता करने का प्रयास करेगी कि उसने इन दोनों शहरों में किस मकसद से गई थी और किन-किन लोगों से मिली थी। एनआईए ने गुरुवार को शाहीन, आदिल, मुजम्मिल समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। डा. शाहीन दिल्ली विस्फोट से पहले लखनऊ और कानपुर गई थी। दो महीने पहले वह लखनऊ में अपने भाई डा. परवेज व कुछ और लोगों से मिली थी। उसके मददगार भी उससे यहीं मिले थे।

इनके साथ वह कानपुर भी कई थी। यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर की जांच में इस तरह की जानकारी मिलने पर एनआईए अब इससे जुड़े अनसुलझे सवालों का जवाब पाने का प्रयास करेगी। इसलिए ही वह डा. शाहीन को लखनऊ व कानपुर ला सकती है। सूत्रों का कहना है कि एनआईडी शाहीन का उसके घर वालों के अलावा अन्य लोगों से आमना-सामना भी करा सकती है। डा. शाहीन से जुड़े कई सवालों का अभी पूरी तरह से जवाब नहीं मिल सका है। यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस चार दिन लखनऊ और कानपुर गई, लेकिन कई राज अभी भी नहीं खुल सके हैं। अनसुलझे सवालों का जवाब पता करना एनआईए के लिए चुनौती भी है। यही वजह है कि एनआईए कई तथ्य और अब तक की पड़ताल में दूसरी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




