एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने अधिकारियों से वेतन की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस स्थिति के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने स्थायी वेतन नीति और सामाजिक सुरक्षा की मांग की है।

एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कर्मचारी मिशन निदेशक, सीएमओ से लेकर अन्य अधिकारियों को पत्र लिखे। लेकिन अधिकारी वेतन दिलाने में पूरी तरह से नाकाम हैं। इससे संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मार्च 2026 से वेतन नहीं मिला है। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार वेतन न मिलने के कारण अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा एवं दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थायी वेतन नीति लागू करते हुए न्यूनतम वेतन 18000 निर्धारित किया जाए। विभिन्न पदों पर व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत ईपीएफ, ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं। आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा निगम का लाभ देते हुए जिला स्वास्थ्य समिति एवं राज्य स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने तथा कर्मचारियों के हित में स्थानांतरण नीति लागू कर आवश्यकतानुसार गृह जनपद में तैनाती सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।