ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलेजर से त्वचा रोगों पर कार्यशाला आज

लेजर से त्वचा रोगों पर कार्यशाला आज

त्वचा पर दाग, धब्बे, मस्से, झुर्रियां और मुंहासे समेत दूसरी बीमारियां का लेजर तकनीक से सटीक इलाज मुमकिन है। लेजर तकनीक से इलाज के बाद मरीज को बहुत दवाएं खाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में भी रूकने की...

लेजर से त्वचा रोगों पर कार्यशाला आज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 18 Oct 2019 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

त्वचा पर दाग, धब्बे, मस्से, झुर्रियां और मुंहासे समेत दूसरी बीमारियां का लेजर तकनीक से सटीक इलाज मुमकिन है। लेजर तकनीक से इलाज के बाद मरीज को बहुत दवाएं खाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में भी रूकने की जरूरत नहीं है। यह जानकारी केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने दी।

डॉ. एके सिंह ने बताया कि शनिवार को विभाग में प्लॉस्टिक सर्जरी पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली के डॉ. विवेक कुमार व त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल गंजू व्याख्यान देंगे। लेजर तकनीक पर जानकारी देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें