ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकरि किरपा तेरे गुण गावा, नानक नाम जपत सुखु पावा

करि किरपा तेरे गुण गावा, नानक नाम जपत सुखु पावा

लखनऊ। निज संवाददाता

करि किरपा तेरे गुण गावा, नानक नाम जपत सुखु पावा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 12 Oct 2019 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

करि किरपा तेरे गुण गावा, नानक नाम जपत सुखु पावा..., वाहु वाहु करहि सेई जन सोहणे तिन कउ परजा पूजण आई...रागी भाई सतिन्दरबीर सिंह ने जब शबद कीर्तन किया तो भक्त निहाल हो गए। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब जी में शनिवार को बाबा बुड्ढा जी के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें एक ओर दरबार साहिब और अमृतसर ने शबद कीर्तन से भक्ति का संचार किया तो वहीं शिरोमणि कमेटी के हेड प्रचारक कथा वाचक ज्ञानी जगदेव सिंह ने बाबा बुड्ढा साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विशेष दीवान सजाया गया और लंगर का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी समेत गुरुद्वारा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें