ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएसएम सिन्हा को गौरव रत्न व ज्ञान चतुर्वेदी सम्मानित

एसएम सिन्हा को गौरव रत्न व ज्ञान चतुर्वेदी सम्मानित

-छोटी मदद से संवारे अनाथ बच्चियों की जिंदगी

एसएम सिन्हा को गौरव रत्न व ज्ञान चतुर्वेदी सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 26 May 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

-छोटी मदद से संवारे अनाथ बच्चियों की जिंदगी

लखनऊl वरिष्ठ संवाददाता

भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा के पूर्व अध्यक्ष एसएम सिन्हा को गौरव रत्न से नवाजा गया है। वहीं संस्था के सचिव ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के लिए सम्मानित किया गया। रविवार को भारत विकास परिषद का सम्मान समारोह हुआ।

अलीगंज स्थित विज्ञान आंचलिक केंद्र के सभागार में कार्यक्रम हुआ। समर्पण शाखा के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र मौर्या ने कहा कि संस्था अनाथ बच्चियों की मदद में जुटी है। उनकी पढ़ाई से लेकर जीवन संवारने में मदद कर रही है। समाज के सभी वर्गों को उनकी मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। समाज तरक्की करेगा। मदद की भावना भी विकसित होगी। इस मौके पर उन्होंने संस्था के संयुक्त सचिव व टीबी हॉस्पिटल के संयुक्त सचिव ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को सम्मानित किया। ज्ञान चतुर्वेदी ने 200 सदस्यों में सर्वाधिक 69 सदस्य बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। ज्ञान चतुर्वेदी बालिका उत्थान कोष के संयोजक भी हैं। ज्ञान चतुर्वेदी ने सदस्यों को शपथ दिलाई l

सभ्यता-संस्कृति लखनऊ की पहचान

संस्था के मुख्य संरक्षक अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति कमल किशोर ने कहा कि लखनऊ सभ्यता संस्कृति का शहर है। यही हमारी पूंजी है l हमारी पहचान धरोहर, संस्कृति पहनावा से है। इसे कायम रखना है। लोगों में मदद की भावना को जगाना है अनाथ बच्चियों के प्रति जागरूकता पैदा करनी है। ताकि उन्हें संरक्षण मिल सके।

बच्चों की मदद को बढ़ाए हाथ

संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने कहा कि सरकार के साथ सामाजिक संस्थाओं को भी गरीब अनाथ बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना होगा। क्योंकि अकेले कोई भी सरकार सबकी मदद नहीं कर सकती निगरानी भी नहीं कर सकती यह तो समाज के सभी वर्गों को सोचना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें