ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेजीएमयू में दो रेजीडेंट डॉक्टरों का इस्तीफा

केजीएमयू में दो रेजीडेंट डॉक्टरों का इस्तीफा

केजीएमयू पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग के दो रेजीडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें एक महिला व दूसरा पुरुष रेजीडेंट शामिल हैं। आरोप हैं कि हॉस्टल न मिलने से रेजीडेंट ने इस्तीफा दिया...

केजीएमयू में दो रेजीडेंट डॉक्टरों का इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 17 May 2019 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

केजीएमयू पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभाग के दो रेजीडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें एक महिला व दूसरा पुरुष रेजीडेंट शामिल हैं। आरोप हैं कि हॉस्टल न मिलने से रेजीडेंट ने इस्तीफा दिया है।

केजीएमयू में ट्रॉमा से लेकर दूसरे विभागों में रेजीडेंट डॉक्टर मरीजों के इलाज में अहम योगदान दे रहे हैं। व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यहां करीब साढ़े सात सौ जूनियर व सीनियर रेजीडेंट तैनात हैं। इसके बावजूद उनके साथ भेदभाव बरता जा रहा है। पहले साइकिल स्टैंड में पार्किंग में स्थान नहीं दिया गया। अब हॉस्टल आवंटन में रेजीडेंट के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। हॉस्टल आवंटन में के लिए दौड़ाया जा रहा है। पल्मोनरी क्रिटिकल केयर के दो सीनियर रेजीडेंट ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। आरोप हैं कि पल्मोनरी क्रिटिकल केयर में नौकरी करने की वजह से हॉस्टल आवंटित नहीं किया जा रहा है। मेडिसिन या एनेस्थीसिया में होता तो हॉस्टल मिल जाता। वहीं डॉक्टर का इस्तीफा का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें