ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊव्यापारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

व्यापारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

टूरियागंज बाजार खाला व्यापार मंडल ने बुधवार को टुरियागंज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यहियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले मतदान फिर स्नान ध्यान और जलपान के साथ...

व्यापारियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 17 Apr 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

टूरियागंज बाजार खाला व्यापार मंडल ने बुधवार को टुरियागंज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यहियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले मतदान फिर स्नान ध्यान और जलपान के साथ शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। टूरियागंज बाजार खाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण चंद रस्तोगी ने बताया कि मतदान से राष्ट्र सशक्त होगा। मंडल के महामंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रैली हैदरगंज, बाजार खाला चौराहा होते हुये टूड़ियागंज व नक्खास पर समाप्त हुई। रैली में मनोहर लाल, मनोज कुमार, सुधीर रस्तोगी, राजन गुप्ता व काशी प्रसाद साहू सहित कई व्यापारी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें