ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेजीएमयू में डॉक्टरों की छुट्टी पर चली कैंची

केजीएमयू में डॉक्टरों की छुट्टी पर चली कैंची

केजीएमयू में डॉक्टरों की छुट्टी पर कैंची चल गई है। अब 15 के बजाए नौ छुट्टी मिलेंगी। इसका आदेश कुलसचिव राजेश राय ने जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद केजीएमयू शिक्षक संघ भड़क उठा। संघ का कहना है कि...

केजीएमयू में डॉक्टरों की छुट्टी पर चली कैंची
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 12 Nov 2018 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

केजीएमयू में डॉक्टरों की छुट्टी पर कैंची चल गई है। अब 15 के बजाए नौ छुट्टी मिलेंगी। इसका आदेश कुलसचिव राजेश राय ने जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद केजीएमयू शिक्षक संघ भड़क उठा। संघ का कहना है कि केजीएमयू परनियमावली के लिए जाड़े में डॉक्टरों को 15 दिन की छुट्टी का प्रावधान किया गया है। इसमें कटौती का अधिकार किसी को नहीं है।

केजीएमयू में 450 से ज्यादा डॉक्टर तैनात हैं। यहां डॉक्टरों को गर्मियों में एक माह और जाड़े में 15 दिन की छुट्टी प्रदान की जाती है। इसमें डॉक्टर विभागस्तर पर अलग-अलग समय पर छुट्टी लेते हैं। ताकि मरीज का इलाज व मेडिकल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हों। बीते एक नवम्बर को केजीएमयू कुलसचिव ने आदेश जारी कर जाड़े की छुट्टी के विकल्प मांगे गए हैं। नौ दिन के हिसाब से छुट्टी के विकल्प मांगे गए हैं।

शिक्षक संघ नाराज

आदेश देख केजीएमयू शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में संघ ने कुलसचिव को पत्र भेजकर आदेश में संशोधन की मांग की है। संघ के महामंत्री डॉ. संतोष कुमार एक माह के शीतकालीन अवकाश को 15-15 दिन के लिए करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। डॉक्टर तय छुट्टी के हकदार हैं। इसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें