ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएके सिंह अध्यक्ष व बृजेश महामंत्री चुने गए

एके सिंह अध्यक्ष व बृजेश महामंत्री चुने गए

लखनऊ। मानस इनक्लेव आवासीय कल्याण समिति का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। कॉलोनी स्थित जागृति पार्क में वरिष्ठ संरक्षक डीएस अहलूवालिया के निदेशन में चुनाव हुआ। एके सिंह अध्यक्ष चुने गए। बृजेश कुमार...

एके सिंह अध्यक्ष व बृजेश महामंत्री चुने गए
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 24 Sep 2018 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। मानस इनक्लेव आवासीय कल्याण समिति का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। कॉलोनी स्थित जागृति पार्क में वरिष्ठ संरक्षक डीएस अहलूवालिया के निदेशन में चुनाव हुआ। एके सिंह अध्यक्ष चुने गए। बृजेश कुमार श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र यादव और सुशील आनंद को चुना गया।महामंत्री बृजेश ने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं को मिलकर दूर करने की जरूरत है। साफ-सफाई का जिम्मा सब पर है। यह किसी एक के संकल्प से मुमकिन नहीं है। सबको मिलकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना होगा। इसके अलावा कॉलोनी की पार्क व दूसरी समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें