ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेजीएमयू ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीजों का हंगामा

केजीएमयू ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीजों का हंगामा

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सुल्तानपुर निवासी हसीरुल निशां के टांके पक गए। स्थानीय डॉक्टरों ने कैंसर की आशंका जाहिर की। केजीएमयू रेफर किया। बुधवार को न्यू ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आई थी। ओपीडी में...

केजीएमयू ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीजों का हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 29 Nov 2017 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

केस 1

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सुल्तानपुर निवासी हसीरुल निशां के टांके पक गए। स्थानीय डॉक्टरों ने कैंसर की आशंका जाहिर की। केजीएमयू रेफर किया। बुधवार को न्यू ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आई थी। ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले।

केस-2

सुल्तानपुर के राजेश कुमार के पैर में सड़न है। वह सुबह साढ़े नौ बजे ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आए। सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग की ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले।

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

केजीएमयू में बुधवार को ओपीडी से अधिकतर डॉक्टर गायब रहे। दूर-दराज से इलाज की आस में मरीजों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। गुस्साएं मरीजों ने ओपीडी में हंगामा किया। इसके बाद अफसर हरकत में आए। ओपीडी में पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों मरीज बिना इलाल लौट गए।

सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक केजीएमयू की ओपीडी संचालन का समय है। इसके बावजूद डॉक्टर 10 बजे तक ओपीडी में नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर विभागों की ओपीडी जूनियर डॉक्टरों के भरोसे चलती हैं। ऐसे में मरीज इलाज के अभाव में ओपीडी के बाहर देर शाम तक पड़े ठिठुरते रहे हैं। ओपीडी में डॉक्टर न होने से नाराज मरीज पर परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद डॉक्टरों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद डॉक्टर ओपीडी में पहुंचे। तक जाकर मरीजों को इलाज मिलना शुरू हुआ। केजीएमयू सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि ओपीडी से गायब रहने वाले डॉक्टरों की जानकारी जुटाई जा रही है। डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें