ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा- आजादी का आंदोलन किसी दल का नहीं बल्कि जनांदोलन था

लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा- आजादी का आंदोलन किसी दल का नहीं बल्कि जनांदोलन था

देश को आजादी किसी एक दल की वजह से नहीं बल्कि जनांदोलन से मिली। यदि वर्ष 2022 तक भारत को जातिमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, साम्प्रदायिकता मुक्त बनाना है तो युवाओं को आगे बढ़ कर देश के विकास में भागीदार...

प्लेन के मॉडल की तारीफ करते राजनाथ सिंह।
1/ 2प्लेन के मॉडल की तारीफ करते राजनाथ सिंह।
चित्र प्रदर्शनी देखते राजनाथ सिंह और अन्य अधिकारी।
2/ 2चित्र प्रदर्शनी देखते राजनाथ सिंह और अन्य अधिकारी।
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 04 Sep 2017 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

देश को आजादी किसी एक दल की वजह से नहीं बल्कि जनांदोलन से मिली। यदि वर्ष 2022 तक भारत को जातिमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, साम्प्रदायिकता मुक्त बनाना है तो युवाओं को आगे बढ़ कर देश के विकास में भागीदार बनाना होगा। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। वह सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय एवं हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय द्वारा पर्यटन भवन गोमतीनगर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने स्वच्छता अभियान को जनांदोलन का रूप दिया

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता का अभियान चलाया, लेकिन आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जनांदोलन का रूप दिया। विश्व की सबसे बड़ी पंचायत संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग का पाठ पढ़ाया। इसके बाद आज विश्व के लगभग 166 देशों में योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने वर्ष 1942 में करो या मरो का नारा दिया था। इसके बाद देशवासियों ने एकजुट होकर पांच वर्ष बाद यानि वर्ष 1947 में आजादी दिलाई।

'नया भारत, हम करके रहेंगे' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने एवं आगामी वर्ष 2022 में देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा एवं भारत छोड़ो आंदोलन आदि को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह कार्यक्रम भारत से भ्रष्टाचार, गरीबी, जातिवाद, गंदगी, सांप्रदायिकता, आंतकवाद के खात्मे को अपना प्रमुख ध्येय मानता है।

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा लखनऊ में इस समारोह का आयोजन करने का उत्तरदायित्व हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को दिया गया है। आठ सितम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी के साथ ही गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय राजीव यादव, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश राजीव कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एचएएल राजीव कुमार, अधिशासी निदेशक, एचएएल, आर माधवन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें