ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसिविल में बत्ती की आवाजाही

सिविल में बत्ती की आवाजाही

लखनऊ। सिविल अस्पताल में बुधवार को बिजली की आवाजाही ने मरीजों को परेशान कर दिया। बार-बार बत्ती गुल होने से जांच व इलाज का काम प्रभावित रहा। इसके अलावा सर्वर भी डाउन रहा। इसकी वजह से मरीजों की भर्ती का...

सिविल में बत्ती की आवाजाही
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 23 Aug 2017 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। सिविल अस्पताल में बुधवार को बिजली की आवाजाही ने मरीजों को परेशान कर दिया। बार-बार बत्ती गुल होने से जांच व इलाज का काम प्रभावित रहा। इसके अलावा सर्वर भी डाउन रहा। इसकी वजह से मरीजों की भर्ती का प्रभावित रहा। करीब एक घंटे मरीजों की भर्ती प्रभावित रही। ओपीडी पर्चा काउंटर व जांच के काउंटर में भी मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। रेजीडेंट डॉक्टर बताएंगे फार्मेसी का पता मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए रेजीडेंट डॉक्टर अमृत फार्मेसी का पता बताएंगे। इसके अलावा केजीएमयू प्रशासन ने ओपीडी से लेकर भर्ती मरीज को अमृत फार्मेसी की सस्ती दवा का लाभ मुहैया कराने को कहा है। इसके लिए रेजीडेंट डॉक्टर मरीजों को इसकी जानकारी दें। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ हासिल कर सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें