नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बंद कमरे में मिला शव
Lucknow News - लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार तड़के हुई जब अलीशा खान (लगभग 20 वर्ष) ने घर के बंद कमरे में फांसी लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला का शव घर के अंदर बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार तड़के की है। पति अयान खान ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी अलीशा खान (लगभग 20 वर्ष) ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया गया कि घटना सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुई, जब महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर यह कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही मदेयगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


