Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNew Ventilator and Digital X-Ray Facilities Launched at Malihabad CHC
सीएचसी मलिहाबाद में वेंटिलेटर सुविधा शुरू

सीएचसी मलिहाबाद में वेंटिलेटर सुविधा शुरू

संक्षेप:

Lucknow News - फोटो मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद सीएचसी में अब नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर की सुविधा

Dec 02, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

फोटो मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद सीएचसी में अब नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सीएचसी पर मंगलवार से एनबीएसयू (नवजात शिशु स्थरीकरण ईकाई) और डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू की गई है। भाजपा विधायक जयदेवी कौशल ने मंगलवार को इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। सीएचसी मलिहाबाद मे मरीज एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा से वंचित थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार से डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था के साथ दो फोटो थेरेपी और चार वार्मर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। सीएचसी पर लगे मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधायक जयदेवी ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने शिविर में आए 443 मरीजों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. आरिफ अहमद, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. दिवा शुक्ला, ब्लाक लेखा प्रबंधक विजय कुमार, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार आदि रहे।