लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत, यात्रियों को सस्ते दामों पर मिलेगा नाश्ता

Mar 29, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु

लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत, यात्रियों को सस्ते दामों पर मिलेगा नाश्ता

लखनऊ,संवाददाता। हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह कैफे एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के चेक-इन हॉल में शुरू किया गया है। इस कैफे की खास बात यह है कि यहां यात्रियों को मात्र 10 रुपये से नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। इस पहल का उद्देश्य हवाई यात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के दौरान मंत्री नायडू ने कहा कि ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया गया यह प्रयास हवाई यात्रा को अधिक समावेशी और आमजन के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस कैफे को यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि उन्हें उचित कीमत पर बेहतर सेवाएं मिल सकें।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इस कैफे के शुरू होने से यात्रियों को अब एयरपोर्ट पर भी किफायती दरों पर भोजन और पेय पदार्थ मिलेंगे, जिससे उनका यात्रा अनुभव और भी बेहतर होगा। उन्होंने इसे सरकार के ‘सस्ती सुविधा’ मिशन के अनुरूप बताया। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन और विकास लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।एलआईएएल ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ 50 वर्षों के लिए समझौता किया है और 2 नवंबर 2020 से एयरपोर्ट का संचालन संभाल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां डिजी यात्रा, ई-गेट्स, 2डी स्कैनर, सेल्फ बैगेज ड्रॉप और फास्टैग आधारित भुगतान जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।