लोकबंधु अस्पताल में बनेगा 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर

Feb 21, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनेगा, जिससे घायलों को बेहतर इलाज मिलेगा। 50 बेड के ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू, वेंटिलेटर और 24 घंटे जांच की सुविधाएं होंगी। केंद्र की योजना के तहत मुफ्त इलाज भी मिलेगा। स्थानीय लोग अस्पताल से सटी भूमि पर ट्रॉमा सेंटर बनाने की सलाह दे रहे हैं।

लोकबंधु अस्पताल में बनेगा 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर

कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में घायलों को और बेहतर इलाज मिलेगा। इसके लिए अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को आईसीयू-वेंटिलेटर व 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने सीएमओ को प्रस्ताव भेज दिया है। अधिकारियों ने प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जाहिर की है। 50 बेड होंगे ट्रॉमा में लोकबंधु अस्पातल में अभी इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार घायलों की जिंदगी बचाने के लिए ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था को मजबूत बना रही है। इसके तहत लोकबंधु अस्पताल में 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आईसीयू-वेंटिलेटर की सुविधा होगी।

मेजर व माइनर ऑपरेशन थिएटर होंगे। 24 घंटें सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा होगी। पैथोलॉजी सेंटर का संचालन होगा। केंद्र की योजना के तहत मुफ्त इलाज केंद्र की कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम-2025 के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव में ट्रॉमा सेंटर के लिए दो सुझाव दिए हैं। पहला इमरजेंसी में अपग्रेड किया जा सकता है। भवन से लेकर सुविधाओं तक का विस्तार दिया जा सकता है। वहीं परिसर में खाली पड़ी भूमि पर ट्रॉमा सेंटर बनाया जा सकता है। अस्पताल से सटी भूमि पर हो सकता है विस्तार स्थानीय लोगों ने अस्पताल से सटी लखनऊ विकास प्राधिकरण की भूमि पर ट्रॉमा सेंटर बनाने की सलाह दी है। लविप्रा भूमि स्वास्थ्य विभाग को लीज पर दे सकता है। ट्रॉमा सेंटर बनने से सड़क हादसे या इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज मुहैया कराकर जान बचाई जा सकती है। सरोजनीनगर में बनेगा सीएमओ कार्यालय सरोजनीनगर के परगना बिजनौर के ग्राम हरिहरपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कॉम्प्लेक्स, आवास और गैरेज का निर्माण किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। 1.4710 हेक्टेयर भूमि पर यह सब निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।