होली पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज! UP-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Feb 14, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 फरवरी से शुरू होगी और इसमें जनरल, स्लीपर और एसी क्लास के कोच होंगे। ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 02 बजे रवाना होकर गोरखपुर सुबह 05 बजे पहुंचेगी।

होली पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज! UP-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार के लिए तीन और गोरखपुर के लिए एक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिहार के लिए दो ट्रेन 20 और एक 27 फरवरी से चलेगी। गोरखपुर वाली ट्रेन 20 फरवरी से चलेगी। इनमें जनरल, स्लीपर और एसी के कोच होंगे। नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 04022 गोरखपुर के लिए 20 व 27 फरवरी और 06 मार्च को चलेगी। यह नई दिल्ली से दोपहर 02 बजे रवाना होगी।

गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 11.00 बजे पहुंचेगी। यहां से यह गोंडा, बस्ती होते हुए सुबह 05.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ट्रेन नंबर 04021 नई दिल्ली के लिए सुबह 07 बजे रवाना होगी। दोपहर 03.15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए रात 11.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से यह 21 व 28 फरवरी और 07 मार्च को चलेगी। बरौनी के लिए नई दिल्ली से बरौनी के लिए ट्रेन नंबर 04054 शाम 07.50 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए ऐशबाग अगले दिन सुबह 07.45 और बादशाहनगर 08. 18 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देविरया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी होते हुए रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04053 बरौनी से रात 12.45 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 02.48 बजे बादशाहनगर और 03.48 बजे ऐशबाग स्टेशन पहुंचेगी।

सुपौल के लिए नई दिल्ली से बिहार के सुपौल के लिए ट्रेन 04060 को 20 फरवरी से 06 मार्च तक चलाया जाएगा। यह नई दिल्ली से रात 09.35 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल, उन्नाव होते हुए अगले दिन सुबह 09.40 बजे ऐशबाग और 10.08 बजे बादशाहनगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा होते हुए अगले दिन तड़के 04.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04059 सुपौल से सुबह 07 बजे चलेगी। लौकहा बाजार के लिए आनंद विहार से बिहार के लौकहा बाजार के लिए ट्रेन नंबर 04014 दोपहर 03.40 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 12.50 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। यहां से गोंडा, गोरखपुर, सीतामढ़ी, शीशो, सकरी, झंझारपुर होते हुए अगले दिन रात 08.15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04013 को 28 फरवरी से 07 मार्च के लिए चलाया जाएगा। यह लौकहा बाजार से रात 09.30 बजे चलकर अगले दिन शाम 05.50 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

हमसफर एक्सप्रेस क्लोन अब 31 मार्च रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर अमृतसर-जयनगर-अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 04652/04651 हमसफर एक्सप्रेस क्लोन का संचालन 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। ट्रेन 04652 अमृतसर से जयनगर को 01 से 29 मार्च और 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस क्लोन को 01 से 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।