लखनऊ, बरेली और बाराबंकी में मुफ्त लगेंगे नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- पोस्टपेड ईईएसएल मेक स्मार्ट मीटर्स के स्थान पर नए मीटर - मध्यांचल डिस्कॉम ने

लखनऊ, बरेली और बाराबंकी में मुफ्त लगेंगे नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।लखनऊ, बरेली और बाराबंकी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इन जिलों में पहले से लगे ‘पोस्टपेड ईईएसएल मेक’ स्मार्ट मीटरों के संचालन और रखरखाव की अनुबंध अवधि समाप्त होने वाली है। ऐसे में केंद्र सरकार की योजना आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत इन पुराने मीटरों के स्थान पर नए आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर चरणबद्ध तरीके से लगाए जा रहे हैं।यह कार्यदायी संस्था मैसर्स इंटेलस्मार्ट और मैसर्स पोलारिस द्वारा किया जा रहा है। मीटर बदलने की यह पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न होगी। खास बात यह है कि इस कार्य के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही उन्हें किसी तरह की अतिरिक्त औपचारिकता पूरी करनी होगी।

मध्यांचल डिस्कॉम की एमडी रिया केजरीवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिलिंग और सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए तकनीकी दल का सहयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।